दूध देने से पहले बर्तन में थूकता था शरीफ, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, सहम गए ग्राहक

By: PalPal India News
July 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिआरोपी दूधवाला दूध देने से पहले कई बार उसमें थूकता है। इसके बाद ग्राहक को दूध देकर चला जाता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में “थूक जिहाद” का मामला सामने आया है। यहां दूधिया बर्तन में थूक कर दूध देता था। दूधिया के थूकने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घर के मालिक ने सीसीटीवी वीडियो देखा तो वह हैरान रह गया और आरोपी दूधिये के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ग्राहक ने सीसीटीवी वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दूधिया साफ तौर पर दूध वाले बर्तन में थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह वही दूध ग्राहक को दे देता है।

पप्पू नाम का व्यक्ति ग्राहकों को दूध देने से पहले उसमें थूकता था। पप्पू ने लव शुक्ला नाम के एक व्यक्ति को थूककर दूध दिया। उसकी यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद हिंदू महासभा ने गोमती नगर थाने में आरोपी दूधिये के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पप्पू बनकर पप्पू बना रहा था शरीफ

लव शुक्ला ने बताया कि लोग जिस दूधिये को हिंदू समझकर दूध ले रहे थे। वह मुस्लिम निकला। दुधिये का नाम पप्पू है, लेकिन इस घटना के बाद खुलासा हुआ कि उसका असली नाम शरीफ है। वह मुस्लिम समुदाय से है। अब पीड़ित का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच लोगों ने “थूक जिहाद” के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

सनातन धर्म पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ “थूक जिहाद”

सनातन धर्म पार्टी के अध्यक्ष लव शुक्ला के साथ “थूक जिहाद” का मामला सामने आया है। उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई है। दूधिया ने लव शुक्ला के यहां थूककर दूध दिया था। लव ने खुद ही सीसीटीवी वीडियो देखा तो हैरान रह गए। इसके बाद वह मोहल्ले के ही तीन और लोगों को साथ लेकर गोमतीनगर थाने शिकायत करने पहुंचे। उनके साथ हिंदु महासभा से शिशिर चतुर्वेदी भी थे। सभी लोगों ने शिकायत देने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *