पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के भोपाल से लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर आरोप है कि उसने अपना नाम और पहचान बदलकर एक युवती से पहले दोस्ती की. फिर उसके साथ गलत काम किया. हालाँकि आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है.
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
कटारा हिल्स थाने में एक मुस्लिम युवक पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. मुस्लिम युवक सोहेल खान ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवती से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की. इसके बाद लड़की से मीठी-मीठी बातें करके उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. एक दिन सोहेल खान से बने राहुल ने लड़की से कहा कि चलो दोस्त के घर घुमाकर लाता हूं. मगर, शख्स एक जगह ले गया युवती को और उसके साथ गलत काम किया.
मामा के साथ रहती थी लड़की
मामले की जांच कर रहे एसआई कौशलेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि 19 वर्षीय युवती झागरिया बस्ती में अकेली रहती है. उसके माता-पिता का निधन हो चुका है. पड़ोस में रहने वाले मामा उसकी देखरेख करते हैं. जब सोहेल खान ने लड़की को अपनी असलियत बताए बिना उसके साथ मंदिर में शादी भी कर ली. तब युवती के स्वजनों ने आरोपित से उसके दस्तावेज मांगे तब लव जिहाद की साजिश का खुलासा हुआ. शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया.
यह है पूरा मामला ?
करीब तीन माह पहले युवती की इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला प्रेम-प्रसंग में बदल गया. खुद को राहुल शर्मा बताने वाला युवक विदिशा से भोपाल में रहने आ गया. वह नादरा बस स्टैंड के पास किराए के कमरे में रहता था और पुताई का काम करता था. बाद में युवक युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा. यहां तक कि आरोपित ने उसकी चैटिंग वायरल करने की धमकी दी. इससे डरी युवती उसकी बातों में आ गई. गुरुवार को युवक उसे इलाके के एक मंदिर में लेकर पहुंचा. पुजारी नहीं होने से दोनों ने खुद ही पाणिग्रहण संस्कार की औपचारिकता पूरी कर ली. इसके बाद आरोपित उसके घर में रहने लगा. इस बीच युवती के मामा ने उसकी पहचान के दस्तावेज मांगे तो वह आनाकानी करने लगा. इस तरह चौंकाने वाला मामला सामने आया.