शशि थरूर ने की फिर से PM मोदी की तारीफ, बताया बहुआयामी व्यक्तित्व! कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें

By: PalPal India News
June 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की एक बार फिर से तारीफ की है। थरूर ने पीएम मोदी के व्यक्तित्व को वैश्विक स्तर पर भारत के लिए प्राइम एसेट बताया है। हालांकि उनके इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी असहज है, जिससे मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता को वैश्विक स्तर पर भारत के लिए अहम पूंजी बताया है। शशि थरूर ने अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ के एक लेख में यह बात कही है। थरूर ने इसे और अधिक सहयोग और समर्थन देने की भी बात कही। बता दें कि हाल ही में शशि थरूर ने भारतीय सांसदों के डेलिगेशन के साथ अमेरिका सहित कई देशों का दौरा भी किया। यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के पक्ष को दुनिया के सामने रखा। थरूर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस लगातार मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *