भगवान शिव से मांगी थी मन्नत, पूरी हुई तो बुर्के में मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला किया भगवन शिव का जलाभिषेक

By: PalPal India News
June 27, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मुस्लिम महिला ने अपने परिजन की जान बचाने के लिए भगवान शिव से कामना थी कि उनके स्वस्थ होने पर पूजा-अर्चना करूंगी। वायरल वीडियो कानपुर के कल्याणपुर जीटी रोड स्थित अवंतीपुरम का है।

यूपी के कानपुर में एक मुस्लिम महिला का मंदिर में पूजा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक मुस्लिम महिला शिव मंदिर में मत्था टेक रही है। वह पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक भी कर रही है। इस वीडियो को देखने वाले लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

परिजन के स्वस्थ होने पर की पूजा-अर्चना 

वायरल वीडियो कानपुर के कल्याणपुर जीटी रोड स्थित अवंतीपुरम का है। महिला कानपुर के मंधना क्षेत्र की है। लोगों से बात करने पर पता चला कि इस महिला का कोई परिजन (रिश्तेदार) काफी बीमार थे। परिजन पास के ही नर्सिंग होम में काफी सीरियस हालत में भर्ती था। उस दौरान महिला ने उसकी जान बचाने के लिए भगवान शिव से कामना थी कि परिजन के स्वस्थ होने पर पूजा-अर्चना करूंगी। ईश्वर की कृपा से अब वो स्वस्थ है और इसलिए महिला शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने आई थी।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार की सुबह का है। यहां पर खड़े एक शख्स ने वीडियो बनाया था। महिला की आस्था और विश्वास ने उसे इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए प्रेरित किया।

बता दें कि कानपुर शहर को गंगा-जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने सामाजिक सौहार्द और आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। आंखों को सुकून देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *