8 साल छोटे प्रेमी से बना रही थी दूरी, 2 दिन बाद OYO होटल में मिली लाश

By: PalPal India News
June 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधियशस ने हरिनी को मिलने के लिए ओयो होटल में बुलाया था। वहां रिश्ता खत्म करने के बाद को लेकर दोनों झगड़ा हो गया था। मृतका का नाम हरिनी है और आरोपी की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस के रूप में हुई है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गर्लफ्रेंड की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। युवती के शरीर पर चाकू से 17 वार कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल वह कोर्ट की हिरासत में है।

कैसे घटी यह खौफनाक वारदात?

मृतका का नाम हरिनी (33) है और आरोपी की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस के रूप में हुई है। दोनों बेंगलुरु के पश्चिमी उपनगर केंगेरी के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे 25 वर्षीय यशस ने अपनी प्रेमिका हरिनी की कथित तौर पर हत्या कर दी। यशस ने हरिनी को मिलने के लिए ओयो होटल में बुलाया था। वहां रिश्ता खत्म करने के बाद को लेकर दोनों झगड़ा हो गया। इसके बाद यशस ने 17 बार चाकू घोंपकर हरिनी की हत्या कर दी। ये घटना 6 जून की रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा दो दिन बाद 8 जून को हुआ। इस मामले में सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

डीसीपी साउथ लोकेश जगलासर ने बताया, 6-7 जून को बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक 33 वर्षीय महिला की उसके एक करीबी दोस्त ने हत्या कर दी। आरोपी और मृत महिला एक-दूसरे को लगभग एक साल से जानते थे। मृत महिला पिछले दो महीनों से आरोपी से धीरे-धीरे दूरी बना रही थी और इसी वजह से गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *