अमेरिका की सड़कों पर कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ टहलती नजर आई, डायरेक्टर संग एंजॉय की US ट्रिप

By: PalPal India News
July 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। साउथ सिनेमा की टॉप अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब समांथा अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने यूएसए वेकेशन की झलकियां शेयर की हैं। तस्वीरों में, सिटाडेल: हनी बनी अभिनेत्री दोस्तों के साथ मस्ती करती और अपने पसंदीदा खाने का आनंद लेती नजर आ रही हैं। लेकिन, इसके साथ ही, एक और तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।

यूएस ट्रिप पर समांथा रुथ प्रभु

इस तस्वीर अभिनेत्री अपने कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ अमेरिका की सड़क पर टहलती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स तो यहां तक अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल ने इस तस्वीर के साथ अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक बना दिया है, हालांकि, अब तक दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने डेट्रॉइट वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उनके कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू भी सामंथा के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों सड़क पर टहलते हुए एक-दूसरे की बाहों में हैं। दोनों की तस्वीर इस अंदाज़ में है कि लोग उनके रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं। साथ ही, लोग सामंथा से पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने राज के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *