रजाई में पी रही थी बीड़ी अचानक रजाई में लगी आग झुलसी महिला, हालत गंभीर

By: PalPal India News
March 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजस्थान के चुरू में एक महिला अपनी ही गलतीयों के चलते आग से झुलस गई। बताया जा रहा है कि वह रजाई में बीड़ी पी रही थी, तभी अचानक से आग लग गई। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी पुलिस चौकी को भी दे दी है। उन्होंने बताया कि हाथ पैर काफी ज्यादा जल गया है।

दरअसल जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलूसर में रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोना देवी मंगलवार की सुबह बीड़ी पीते समय रजाई में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूरी घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला अपने पति बुधराम के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसने बीड़ी जलाई, लेकिन जलती हुई तिल्ली गलती से रजाई पर गिर गई। इसके बाद रजाई में तेजी से आग लग गई और कुछ ही सेकंड में लपटें उठने लगीं। महिला भी इस आग की चपेट में आ गई और उसके कपड़ों ने भी आग पकड़ ली।

रजाई में बीड़ी पी रही थी महिला

तभी महिला की चीख सुन उसके पति बुधराम की नींद खुल गई। परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे और जलती हुई रजाई को हटाकर किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद तुरंत उन्हें निजी वाहन से सरकारी डीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार, सोना देवी 60 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी हैं। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *