बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपने स्टाइलिश लुक्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपने पेट डॉग के साथ बिस्तर पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शर्लिन ब्लैक ब्रालेट और लूज़ पजामे में बेहद आरामदायक और रिलैक्स मूड में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा:
“#Sunday is the perfect day to refuel your soul and to be grateful for each and every one of your blessings. #soulfulsunday ❤️”
सॉफ्ट लाइटिंग में लिया गया यह बेडरूम लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीर में उनके प्यारे डॉग की मौजूदगी ने इस पल को और भी खास और दिल को छू लेने वाला बना दिया।
फोटो पोस्ट करते ही इंस्टाग्राम पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा, “You have such a kind heart, and your confidence and beauty are absolutely captivating.” वहीं दूसरे ने उन्हें “Classic ❤️” और “Cute moments 😍🐶” जैसे कमेंट्स के साथ सराहा। तस्वीर पोस्ट होने के महज एक घंटे के भीतर इसे 31,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जो शर्लिन की लोकप्रियता का अंदाजा लगाने के लिए काफी है।