पलपल इंडिया प्रतिनिधि। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी 6 जून को जैनब रावजी के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। इस वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अब शोभिता धुलिपाला ने भी शेयर की हैं, जिनमें उन्हें झूमते-नाचते देखा जा सकता है। इस शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद अक्किनेनी फैमिली ने 8 जून को अखिल और जैनब का रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की। अब नागार्जुन की बड़ी बहू और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने देवर की शादी के कुछ खास पलों की झलक फैंस संग साझा की है, जिससे पता चलता है कि शोभिता ने भी देवर की शादी में धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
शोभिता धुलिपाला ने कुछ फोटोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने अखिल की शादी के कुछ कैंडिड मोमेंट्स, मोटिवेशनल कोट्स और अपनी वेकेशन की सोलो तस्वीरें भी शामिल की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में से एक में शोभिता अपने देवर अखिल की बारात में शरारा पहने मुस्कुराती नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में बारात के साउंड सेट पर ‘अखिल फॉर द किल’ लिखा नजर आ रहा है।