अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने आईफा में जीत दर्ज करने को लेकर श्रेया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- “यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। जब मैंने अपना सफर शुरू किया था, तब मैंने सोचा था कि एक दिन मुझे भी पुरस्कार मिलेगा, और जब यह सच हुआ तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैं इतनी घबराई हुई थी कि मुश्किल से अपना भाषण दे पाई, लेकिन अंदर से मैं बस चिल्लाना और नाचना चाहती थी। मैं आईफा टीम, जूरी, मेरे लिए वोट करने वालों और दर्शकों की आभारी हूं।”
शो के दूसरे सीजन में काम करने की चुनौतियों पर श्रेया ने कहा,
“मुझ पर कोई तनाव नहीं था। मैं बस इस खूबसूरत कहानी के साथ न्याय करना चाहती थी। मैं आभारी हूं कि मुझे वह करने का मौका मिला जो मुझे पसंद है, और खासकर दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए मैं बहुत खुश हूं।”
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ में श्रेया चौधरी के साथ ऋत्विक भौमिक, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे कलाकार नजर आए। इस वेब सीरीज का पहला सीजन अगस्त 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। वहीं, इसका दूसरा सीजन दिसंबर 2024 में रिलीज हुआ, जिसे भी शानदार प्रतिक्रिया मिली।