श्रुति हासन का प्यार पर बेबाक बयान: बॉयफ्रेंड्स के सवाल पर दिया जवाब

By: PalPal India News
April 29, 2025

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर खुलकर बातें कीं। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में श्रुति ने कहा कि उन्हें अपने जीवन के किसी भी फैसले पर पछतावा नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि अनजाने में कुछ करीबी लोगों को उन्होंने दुख पहुंचाया है, जिसके लिए वह आज भी माफी मांगती हैं।

जब उनसे रिलेशनशिप्स को लेकर सवाल पूछा गया और यह जानना चाहा गया कि क्या उन्हें किसी निर्णय पर पछतावा है, तो श्रुति ने कहा, “कुछ लोगों को दुख पहुंचाने के अलावा मुझे कुछ भी दोबारा करने की जरूरत महसूस नहीं होती। मैंने अपना जीवन पूरी ईमानदारी से जिया है।”

श्रुति हासन ने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया जो अक्सर उनसे पूछते हैं, “अब कौन सा बॉयफ्रेंड है?” इस पर उन्होंने कहा, “लोग इसे संख्या के रूप में देखते हैं, लेकिन मेरे लिए यह उन कोशिशों की गिनती है जब मैं उस प्यार को पाने की कोशिश कर रही थी जिसकी मुझे सच्ची चाह थी। मुझे इस पर कोई शर्म नहीं है, हां, थोड़ी तकलीफ जरूर होती है क्योंकि आखिर मैं भी इंसान हूं।”

अपनी सोच साझा करते हुए श्रुति ने कहा कि जब कोई रिश्ता टूटता है तो वह अपने पार्टनर को दोष नहीं देतीं। उन्होंने समझाया कि दो लोग हमेशा एक ही समय पर और एक ही दिशा में नहीं बदल सकते। अपने बारे में बात करते हुए श्रुति ने कहा कि वह रिश्तों में वफादार और ईमानदार रही हैं और अगर किसी को न चुनने का फैसला लिया तो इसके लिए उन्हें किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं लगती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *