‘सिंदूर से तंदूर तक’, कभी पाकिस्तानी नागरिक था ये आज है भारत का सबसे मशहूर सिंगर

By: PalPal India News
May 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिभारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत ने पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। इस स्ट्राइक को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया और अब इस पर बाकी बॉलीवुड सितारों की तरह ही फेमस सिंगर ने भी रिएक्ट किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की है। 7 मई की सुबह 1.05 बजे से 1.30 बजे तक ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया, जिसमें कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की बात सामने आई। भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया था। कई फिल्मी सितारे भारतीय सेना के इस कदम की सराहना कर चुके हैं। अब इस कड़ी में फेमस सिंगर अदनान सामी का नाम भी जुड़ गया है। अदनान कभी पाकिस्तानी नागरिक हुआ करते थे, लेकिन भारत की नागरिकता मिलने के बाद से ही उन्होंने अपनी देशभक्ति जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इतना ही नहीं अदनान सामी ने पाकिस्तान की चुटकी लेने से भी कभी नहीं चूकते हैं। एक बार फिर उन्होंने पाकिस्तान की बैंड बजाई है। उन्होंने कई मीम्स शेयर कर पाकिस्तान का मजाक बनाया है जो हर एक भारतीय नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। अदनान के इन जवाबों को देखने के बाद कोई भी उछल पड़ेगा। सिंगर ने लगातार कई एक्स पोस्ट साझा किए हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत ‘जय हिंद’ के साथ की। इस पोस्ट में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर वाली तस्वीर पोस्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *