गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने मशहूर सिंगर एआर रहमान पर लगाये बड़े आरोप, ‘वो टेक्नोलॉजी पर निर्भर हैं…’

By: PalPal India News
April 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिगायक अभिजीत भट्टाचार्य ने मशहूर सिंगर एआर रहमान पर कई बड़े आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा भी किया था कि रहमान अपने म्यूजिक में टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसी के साथ उन्होंने उन पर अपने साथी कलाकारों के अपमान का भी आरोप लगाया, जिस पर अब रहमान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

90 के दशक के नामी सिंगर्स में से एक अभिजीत भट्टाचार्य ने कुछ दिन पहले ही संगीत के महारथी एआर रहमान पर निशाना साधते हुए उन पर कई आरोप लगाए थे। सिंगर ने दावा किया कि एआर रहमान म्यूजिक के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर हैं। इसी के साथ उन्होंने साथी कलाकारों का निरादर करने का भी आरोप लगाया। अभिजीत ने कहा कि रहमान के चलते कई संगीतकारों का करियर खत्म हो गया। अब एआर रहमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

अभिजीत भट्टाचार्य के आरोपों पर एआर रहमान की प्रतिक्रिया

जानकरी अनुसार एआर रहमान ने अभिजीत भट्टाचार्य के आरोपों पर बड़ी सरलता से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अक्सर उन्हें हर चीज के लिए दोषी ठहराते हैं। वह अभिजीत भट्टाचार्य से प्यार करते हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- ‘हर चीज के लिए मुझे दोषी ठहराना आसान है। मैं अभी भी अभिजीत से प्यार करता हूं और मैं उन्हें केक भेजूंगा। ये उनकी राय है और अपनी राय रखना बिलकुल भी गलत नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *