इन तीन शहरों के लिए शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, दिवाली से पहले चलाने की तैयारी

By: PalPal India News
September 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे इस साल दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी से अहमदाबाद, भोपाल और पटना के लिए पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है. यह ट्रेन खासकर दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से पहले शुरू की जाएगी, जिससें लाखों लोग दिल्ली से बिहार अपने घरों की ओर आराम से जा सकें. यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. यह पहला मौका है जब वंदे भारत ट्रेन को स्लीपर कोच के साथ चलाया जाएगा, जिससे यात्री रात भर के सफर का आराम से मज़ा ले सकेंगे।

यह ट्रेन सितंबर के अंत तक शुरू की जा सकती है. हालांकि रूट की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलेगी और आगे इसका विस्तार दरभंगा या सीतामढ़ी तक किया जा सकता है. यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 160 किमी/घंटा की स्पीड से चलेगी, जिससे लोगों की यात्रा का समय कम लगेगा. इसमें ट्रेन में आधुनिक और आरामदायक सुविधाएं होंगी.

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है.  जिसमें कवच टक्कर रोधी प्रणाली, क्रैशवर्थ कोच डिजाइन, यूरोपीय मानकों के अनुसार अग्नि सुरक्षा प्रणाली, हर कोच में सीसीटीवी कैमरे भी होगी. इस ट्रेन में टच-फ्री बायो-डाइजेस्टर शौचालय, स्वचालित सेंसर आधारित दरवाजे, आरामदायक प्रकाश व्यवस्था और ग्लास फाइबर पैनल, नए डिजाइन वाली सीटें होंगी, जिससे ऊपरी बर्थ पर चढ़ना आसान हो जाएगा. इस ट्रेन में दोनों तरफ ड्राइवर की सुविधा होगी, जिससे टर्मिनल स्टेशनों पर इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय की बचत होगी. यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाएगी, जिससे यात्रियों को, विशेषकर त्योहारों के दौरान, बड़ी राहत मिलेगी.

 

 

One response to “इन तीन शहरों के लिए शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, दिवाली से पहले चलाने की तैयारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *