पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजस्थान के नागौर में जयपुर से जोधपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक धुआं उठने लगा। ट्रेन के इंजन से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि यह ट्रेन जयपुर और जोधपुर के बीच चलती है।
दरअसल राजस्थान के नागौर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां से गुजर रही जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक धुआं उठने का मामला सामने आया है। यात्रियों ने जब ट्रेन के इंजन से धुआं उठता देखा, तो वह काफी भयभीत हो गए। ट्रेन में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी तरह से ट्रेन को रोका गया और इंजन को बदलकर ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
दरअसल, शनिवार को यानी आज जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक धुआं उठने लगा। ट्रेन के इंजन से धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई यात्री काफी परेशान हो गए। ये हादसा नागौर जिले के गोटन रेलवे स्टेशन के पास तब हुआ, जब ट्रेन जयपुर से जोधपुर जा रही थी।