सोनाक्षी-जहीर की शादी को हुए एक साल, अब नाराज है दोनों भाई फंक्शन में पहुंचीं माँ और भाभी

By: PalPal India News
June 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के एक साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने शादी को एक साल पूरा होने की खुशी में पार्टी रखी, जिसमें परिवार के सिर्फ दो सदस्य ही नजर आए।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने 23 जून को अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई। सोनाक्षी ने इस खास मौके की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। शादी की पहली सालगिरह के मौके पर स्टार कपल ने एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की। इस सेलिब्रेशन में कई सितारे शामिल हुए, जिन्होंने जमकर मस्ती की। पार्टी में हुआ कुरेशी, राजकुमार राव, फराह खान जैसे कई और सितारे नजर आए। ये एक प्राइवेट फंक्शन था, जिसमें ज्यादातर करीबी ही नजर आए, लेकिन इस खास मौके पर भी सोनाक्षी का पूरा परिवार मौजूद नहीं रहा। एक्ट्रेस के भाइयों ने एक साल बाद भी गुस्सा नहीं थूका है और अब भी वो मन में नाराजगी को पाल रहे हैं।

पार्टी में शामिल हुए दो घरवाले

शादी की सालगिरह के मौके पर हुई पार्टी की झलकियां सामने आई हैं। इसमें दोनों गाने पर थिरकते-झूमते नजर आए, लेकिन उनके दोनों भाई और पिता मौजूद नहीं थे, जबकि एक्ट्रेस की मां पूनम और भाभी तरुणा अग्रवाल पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *