सोनल चौहान की मालदीव वेकेशन तस्वीरें वायरल, फैंस बोले- ‘हॉटनेस क्वीन’

By: PalPal India News
March 13, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हाल ही में ‘जन्नत’ फेम एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बीच पर स्टाइलिश स्विमसूट में नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट के कैप्शन में सोनल ने लिखा, “Monday Blues this… Monday Blues that” और फैंस से उनकी फेवरेट पिक चुनने को कहा।

सोनल की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें “हॉटनेस क्वीन” कह रहा है, तो कोई फायर और हार्ट इमोजी के साथ उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। कई फैंस ने लिखा कि सोनल हर बार पहले से ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो सोनल चौहान जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। हालांकि, फिलहाल वह अपनी वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को शानदार विजुअल ट्रीट दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *