नई दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में दाखिल किया गया है, जहां डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज जारी है।
यह कोई पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। इससे पहले भी उन्हें कई बार इलाज की जरूरत पड़ी है। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।