SSC CGL 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी, इस लिंक ssc.gov.in पर आसानी से डाउनलोड कर सकते है आंसर की

By: PalPal India News
October 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। (SSC) कर्मचारी चयन आयोग ने टियर I परीक्षा के लिए SSC CGL 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. अभ्यर्थी ऑनलाइन अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी वेबसाइट पर उपलब्ध की हैं.अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपनी SSC CGL Answer key 2024 PDF लॉगइन डिटेल्स के जरिए ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने पासवर्ड का उपयोग करके आंसर की और रिस्पॉन्स शीट भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.gov.in/  के जरिए भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इतना ही नहीं योग ने आपत्तियों के लिए 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 2024 तक का समय दिया गया है. जिन भी अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति हो वे प्रति प्रश्न/उत्तर 100 रुपये का शुल्क देकर अभ्यावेदन जमा कर सकते है.

एसएससी सीजीएल 2024 उत्तर कुंजी ऐसे करे डाउनलोड

  • सबसे पहले आपको एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • अब SSC CGL Answer Key 2024 Link पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर लॉगिन कर अपनी डिटेल्स दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • अब अपनी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • आप यहाँ से प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *