stampede accidents: एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ में अब तक 10 बच्चों सहित 38 लोगों की मौत

By: PalPal India News
September 28, 2025

Stampede Accidents: तमिलनाडु के करूर में साउथ के सुपर स्टार विजय की रैली में हुई भदगड़ की घटना में अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. वेंकटरमन ने बताया कि मरने वालों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं, 5 लड़के और 5 बच्चियां, यानी कुल 10 बच्चे शामिल हैं. सीएम एमके स्टालिन ने इस भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच हो रही है।

तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे और 16 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। सीए एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।

Stampede Accidents: जांच आयोग के गठन की घोषणा
Stampede Accidents
Stampede Accidents

इसके साथ ही घायलों को एक लाख रुपये देने की बात कही गई। स्टालिन ने स्थिति की समीक्षा के लिए सचिवालय में राज्य के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में एक जांच आयोग के गठन की भी घोषणा की।

अधिकारियों के अनुसार, भगदड़ शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय मची जब विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में समर्थक दोपहर में ही इकट्ठा हो गए थे और टीवीके नेता व फिल्म कलाकार की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। विजय की पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने जब लोगों को बेहोश होते और गिरते देखकर शोर मचाया तब उन्होंने अपनी रैली रोक दी।

करूर हॉस्पिटल में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश अपनी वेदना को काबू में नहीं रख पाए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बार बार कहा था कि कंडिशन्स को फॉलो करें लेकिन ऐसा नहीं किया गया, अब आगे ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।

Stampede Accidents
Stampede Accidents
Stampede Accidents: बीजेपी ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, “फिलहाल हम ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहते। जो भी जनसभा आयोजित कर रहा है, उसे पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना और एक व्यवस्थित जनसभा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रथम दृष्टया, यह राज्य सरकार की धार्मिक जिम्मेदारी है।

यह पहली घटना नहीं है; कई मौकों पर, भाजपा को भी इसका सामना करना पड़ा है, क्योंकि उन्होंने उचित स्थल और उचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई। यहां तक कि विरोध प्रदर्शन के लिए भी, DMK सरकार द्वारा लोकतांत्रिक अधिकार का हनन किया जा रहा है। हम अपने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान के साथ खड़े हैं।”

Stampede Accidents
Stampede Accidents
Stampede Accidents: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा गया कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *