छात्रा से सामूहिक बलात्कार, दो कर्मचारियों समेत तीन गिरफ्तार,’मैंने उसके पैर छुए, लेकिन उसने मुझे,….पीड़िता ने दिया बयान

By: PalPal India News
June 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकलकत्ता लॉ कॉलेज में लॉ की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने दिया हैरान करने वाला बयान है। सुन कर आप भी काँप जायेंगे

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में लॉ की 24 साल की छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जो एफआईआर दर्ज कराई और उसने बताया “उसने मुझे यूनियन रूम के बाहर बुलाया और कहा कि पहले दिन से ही वह मुझे पसंद करता है। अपनी गर्लफ्रेंड के बाद वह किसी और से प्यार करता है और वह मैं हूं और उसने ऐसा कहकर मुझसे शादी करने का प्रस्ताव दिया।” एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि शाम 6:10 बजे के आसपास जब बाकी लोग जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आरोपियों में से एक ने उसे थोड़ी देर और रुकने के लिए कहा था।

मैंने उसके पैर छुए, लेकिन उसने…

पीड़िता के मुताबिक, जब मैं यूनियन रूम से बाहर जा रही थी, तभी उसने कमरे में मौजूद दो साथियों को “कमरे से बाहर निकलकर दरवाजा बंद करने” का निर्देश दिया। यह कुछ ही सेकंड में हुआ…वह मुझे वॉशरूम के पास ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मैंने उसके पैर छुए लेकिन उसने मुझे जाने नहीं दिया। मैंने बार-बार उससे जाने देने की गुहार लगाई, लेकिन उसने मेरी बात अनसुनी कर दी। उसने मेरे बॉयफ्रेंड को जान से मारने और माता-पिता को गिरफ्तार करने की धमकी दी। मुझे बार-बार धमकाया और मारपीट की और घटना की रिकॉर्डिंग की और कहा कि वीडियो वायरल कर देगा।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

पीडिता ने आगे बताया की उसने  ब्लैकमेल करने के लिए मुझे बलात्कार के समय नग्न अवस्था में दो वीडियो दिखाए और धमकी दी कि जब भी वह मुझे बुलाएगा, मैं आ जाऊंगी, नहीं तो वह यह वीडियो सबको दिखा देगा।” उसने हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की थी। मैं रात 10:05 बजे कमरे से बाहर चली गई। उसने मुझसे कहा कि मैं किसी को न बताऊं। छात्रा ने उस रात अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी और अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जांचकर्ताओं ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों में से दो संस्थान के मौजूदा छात्र हैं, जबकि तीसरा पूर्व छात्र है। आरोपियों के नाम, कॉलेज के कर्मचारी मोनोजीत मिश्रा (31), छात्र जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) हैं। तीनों को अलीपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता के मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *