पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इस मामले पर सुनीता आहूजा ने चुप्पी तोड़ी है ।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की 37 साल की शादी को खत्म करने की बात सामने आई। दोनों ही इन दावों पर चुप्पी साधे रहे। इनके बच्चों ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन अब आग की तरह फैलते इस मामले को देखने के बाद सुनीता आहूजा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और मामले का सच दुनिया के सामने ला दिया है। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे सुनने के बाद तरह-तरह की कयास और अटकलें लगा रहे लोगों की बोलती बंद हो जाएगी। सुनीता ने तमात दावों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उनकी कही बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है।
हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा तलाक लेने जा रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि गोविंदा के वकील ने पुष्टि की है कि सुनीता ने छह महीने पहले अभिनेता को तलाक का नोटिस भेजा था। हालांकि अब सुनीता आहूजा के बयान के बाद साफ हो गया है कि कपल के बीच कुछ भी गड़बड़ नहीं है और दोनों अभी भी एक साथ ही हैं। तलाक की इन अटकलों के बीच सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अलगाव की किसी भी बात को सिरे से खारिज कर रही हैं। क्लिप में वह जोर देकर कहती हैं कि उनके और गोविंदा के बीच कोई नहीं आ सकता। सुनीता ने ये भी कहा की कौन माई का लाल है जो हमें अलग कर सकता है