प्रतापगढ़ में नवदंपत्ति समेत 3 लोगों की संदिग्ध मौत, पुलिस को हत्या की आशंका

By: PalPal India News
June 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तीन लोगों की हत्या की खबर से खलबली मच गई है। बता दें कि पूरा मामला लीलापुर थाना के अंतर्गत आने वाले सुंदरपुर बाजार का है। यहां रायबरेली के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित पटवा का ननिहाल है। अंकित के साथ यहां उनकी 25 वर्षीय पत्नी रिया पटवा, मां आशा पटवा और नानी यशोदा देवी और 6 महीने का बेटा घर के ऊपरी मंजिल पर रहते थे। उसी मकान के नीचे अंकित की एक जनरल स्टोर की दुकान है। बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। लेकिन गुरुवार की सुबह अंकित, उसकी पत्नी रिया और अंकित की मां आशा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *