रानीताल के पास स्थित जमीन को विकसित करने में शहर के गणमान्य नागरिकों से सकारात्मक सुझाव लें- कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना

By: PalPal India News
March 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रानीताल के पास स्थित जमीन को विकसित करने में शहर के गणमान्य नागरिकों से सकारात्मक सुझाव लें- कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्यक्षता में आज रानीताल स्टेडियम के पास स्थित जमीन को नये प्रोजेक्ट के साथ शहरी सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि उक्‍त स्‍थल का सर्वप्रथम सीमांकन कर फेंसिंग करायें। प्राथमिक रूप से उन्‍होंने कहा कि यहां के डंप कचरे को हटाकर सिटी फॉरेस्‍ट विकसित कर वॉटर बॉडी को पुनर्जीवित करना है। साथ ही इस स्‍थान पर कुछ अच्‍छा नया प्रोजेक्‍ट लाकर रोजगार व व्‍यापार को बढ़ावा देने वाले कार्य किये जायें। नगर के अधिकारियों ने कहा कि उक्त स्थल पर एक व्यवस्थित तथा आकर्षक पार्क बनाया जायेगा।

जहां शहर के प्रतिष्ठित लोगों के स्टेच्यु भी होंगे। फाउंटेन, स्केटिंग रिंग, बिलियर्ड क्लब, दर्शकों के लिये ओपन टेरिस प्वाइंट, घास के मैदान, पोंड, रोज गार्डन तथा केफे होगा, जो रानीताल झील से लगा होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में रानीताल लेक में बोटिंग कराने की कार्य योजना पर भी कार्य किया जा सकता है। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि उक्त जमीन को विकसित करने में शहर के गणमान्य नागरिकों से सकारात्मक सुझाव लें ताकि सभी के सुझावों से एक बेहतर प्रोजेक्ट आम जनता के बीच आये। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव, आधारताल एसडीएम श्री पंकज मिश्रा, तहसीलदार सुश्री जानकी उइके सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *