पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित बीसीएम हाइट्स की आठवीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इंदौर में आज टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि जैन ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बीसीएम हाइट्स की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर सुरभि जैन ने आत्महत्या कर ली है। कुछ समय पहले अपने पति से तलाक भी हो गया था जिसके बाद से वो डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थीं। यह भी बतया जा रहा है कि उनका मानसिक इलाज भी चल रहा था।
आखिरी मैसेज अपने पिता को भेजा था
सुरभि पुत्री अशोक कुमार जैन (37) की पुत्री थी ।अनूप नगर निवासी सुरभि ने दोपहर करीब 3 बजे आत्महत्या कर ली।थी वह टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। साथ ही उसे मानसिक रोग भी था, जिसका इलाज भी चल रहा था। पिता ने बताया की उसने अपने सभी जेवरात भी पिता को दे दिए थे। वह लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। वह डिप्रेशन से बाहर ही नहीं निकल पा रही थी, इसलिए वह अकेले ही रहना अधिक पसंद करती थी। पिता ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपने पिता को किया था आखिरी मैसेज और कहा था कि ‘आई एम सॉरी’ पापा।