प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ मेले के दौरान, बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओडेला 2’ का टीज़र लॉन्च किया गया, जिसने आध्यात्मिकता और सिनेमा का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया एक शक्तिशाली अवतार में नजर आ रही हैं, जहां वह शिवा शक्ति के रूप में बुरी ताकतों से भिड़ती हैं और गांववालों की रक्षा करती हैं।
डायरेक्टर अशोक तेजा की यह सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म जबरदस्त एक्शन, रहस्यमय कहानी और आस्था से जुड़े भावनाओं से भरपूर है। फिल्म में हेबाह पटेल और वासिष्ठ एन सिम्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
‘ओडेला 2’ फिल्म, ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ की अगली कड़ी है और इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन टीज़र के लॉन्च के साथ ही इसके प्रति फैंस का उत्साह बढ़ गया है।