पलपल इंडिया प्रतिनिधि। Facebook, Google जैसी बड़ी टेक कंपनियां आए दिन यूजर्स की प्राइवेसी से खिलवाड़ कर रही हैं और उन पर एक्शन भी लिया जा रहा है। इसमें अब एक और लोकप्रिय टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स कंपनी Amazon का नाम जुड़ गया है। अमेजन के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में क्लास एक्शन की तैयारी की जा रही है। सोमवार 7 जुलाई को फेडरल जज ने अमेजन का क्वाउड बेस्ड वॉइस सर्विस Alexa के लाखों यूजर्स की प्राइवेसी के उल्लंघन मामले में मुकदमा चलाने के लिए कहा है।
अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज रॉबर्ट लैसनिक ने कहा कि अलेक्सा के यूजर्स के फाइनेंशियल क्षति के लिए देशव्यापी मुकदमा करने और कथित प्राइवेसी के उल्लंघनों को रोकने के लिए कोर्ट के आदेश की कानूनी सीमा पूरी कर ली है। यह मुकदमा उन लाखों यूजर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो एक या एक से ज्यादा अलेक्सा डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेजन द्वारा वॉशिंगटन के कंज्यूमर प्रोटेक्शन नियमों का उल्लंघन किया गया है, जिसमें यूजर्स के वॉइस की रिकॉर्डिंग्स को अपने कमर्शियल लाभ के लिए किया गया है। इस मामले में अमेजन ने फिलहाल कोई कमेंट नहीं किया है। अमेजन पर किसी एक इंडिविजुअल यूजर के बजाय क्लास एक्शन किया जाएगा।