पलपल इंडिया प्रतिनिधि। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टेलीविजन के मशहूर कपल्स में से एक हैं। रिएलिटी शो से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी शादी के मंडप तक आखिर पहुंच ही गई गई है इस पसंदीदा कपल की शादी के लिय न जाने उनके फैंस कब से बेकरार थे। अब उनकी ये इच्छा पूरी होने जा रही है क्योंकि फाइनली करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर उनकी मम्मी ने मुहर लगा दी है।
दोनों को एक साथ बिग बॉस 15 में देखा गया था, जहां दोनों एक-दूजे के प्यार में पड़ गए थे। दोनों ने अपने प्यार को कभी नहीं छिपाया और खुलकर इसके बारे में बात भी की। चार साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे इस कपल की बॉन्डिंग काफी मजबूत है। फैंस अब बेसब्री से उनके शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ही अभी अपने काम में व्यस्त हैं। दोनों ही इस बारे में बात करने से बचते हैं। कई बार हो चुके इस सवाल का दोनों ने ही अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस की मां ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अपनी बेटी का सपोर्ट करने के लिए आईं और एक अपडेट साझा करके फैंस को खुश कर दिया है।
दरअसल, हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड में फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश की मम्मी से ये सवाल किया कि “शादी कब होगी”?। जिसके जवाब में तपाक से एक्ट्रेस की मां ने कहा, “इस साल ही दोनों की शादी हो जाएगी”। यानी कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश साल 2025 के अंत तक हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन जाएंगे।