पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अगर आप भी सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है। कंपनी अपने सस्ते रिचार्ज प्लान में 6 महीने की वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। BSNL के नए प्लान ने दस्तक देते ही मार्केट में कॉम्पटिशन को काफी बढ़ा दिया है। BSNL इस नए प्लान में भी ग्राहकों को आधे साल की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। बीएसएनएल का नया रिचार्ज लॉन्ग वैलिडिटी वाला है प्लान है। कंपनी के पास पहले से ही लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स मौजूद थे। लेकिन, अब लंबी वैलिडिटी की तरफ ग्राहकों का बढ़ता इंट्रेस्ट देख कंपनी ने एक और प्लान शामिल कर लिया है। अब आपको अधिक वैलिडिटी के लिए अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए 750 रुपये का नया प्लान बीएसएनएल ने पेश किया है। BSNL इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 180 दिन की वैलिडिटी देने जा रही है। मतलब आप आप इस सस्ती कीमत में पूरे छह महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल नंबर बंद होने की टेंशन भी खत्म हो जाएगी।
BSNL के 750 रुपये वाले प्लान बात करें तो इसमें ग्राहकों को 180 दिन तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जाती है। इसके अलावा कंपनी सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस दिए जाते हैं। आप इस प्लान से बिना की टेंशन के हर दिन अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।
इसमें आपको 180 दिन की वैलिडिटी के लिए 180GB डेटा मिलता है। मतलब आप प्लान में डेली 1GB तक ही हाई स्पीड इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे लेकिन इस दौरान आपको सिर्फ 40kbps की स्पीड से डेटा कनेक्टिविटी मिलेगी।