पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने पर्यटकों पर गोली चलाई है जिसमें 10 पर्यटक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की है. घटना में 1 पर्यटक की मौत हो गई है जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. एहतियात के तौर पर पहलगाम में बाहरी लोगों की एंट्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. हमले की सूचना मिलने के बाद तुरंत बाद मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम ने पूरे इलाके को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
कई सालों बाद यह देखने को मिला है कि आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है. अभी तक आंतकी सुरक्षा बलों या फिर गैर कश्मीरी लोगों को भी निशाना बना रहे थे, लेकिन इस बार उनके निशाने पर निर्दोष पर्यटक थे. आतंकियों ने पर्यटकों को उस समय निशाना बनाया जब वो घुड़सवारी कर रहे थे.
शुरू में जानकारी मिली थी कि हमले में 10 पर्यटक घायल हुए है, लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है. कुछ छह पर्यटकों पर हमला हुआ था जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल बताया जा रहे हैं. इस हमले में पर्यटकों के साथ-साथ कुछ स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं.
दरअसल, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाया के लिए पिछले कुछ महीने से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों के एक्शन से आतंकी बौखला गए हैं. इसलिए वो आम जनता को निशाना बना रहे हैं. अभी गर्मियों की छुट्टियां भी होने वाली हैं, ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार के साथ घूमने के लिए निकलते हैं. गर्मियों की छुट्टियों में पहलगाम में पर्यटकों की अच्छी खासी मौजदूगी देखने को मिलती है.