चंद घंटे में ही पकड़े गए गोलीकांड के आरोपी, पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दी थी वारदात

By: PalPal India News
March 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोहलपुर की समता कॉलोनी में हुए गोलीकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. दीपक और विष्णु रैकवार नाम के दो आरोपियों ने गढ़ा के रहने वाले अंबर पर फायर किए थे. जिसमें उसे दो गोलियां लगी थी और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था पुलिस ने बताया कि दीपक और विष्णु रैकवार के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

वहीं इस घटना में घायल हुए अंबर के खिलाफ भी कई थानों में मामले दर्ज हैं. गोलीकांड की यह घटना पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने चंद्र घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से पिस्तौल बरामद की गई है.

HIGHLIGHTS

  • गोहलपुर की समता कॉलोनी में हुआ था गोलीकांड
  • चंद घंटे में ही पकड़े गए गोलीकांड के आरोपी
  • पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दी थी वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *