कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, विक्टोरिया अस्पताल के पास हथियार लेकर खड़ा था आरोपी

By: PalPal India News
February 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ओमती पुलिस ने एक कट्टा और दो कारतूस के साथ एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विक्टोरिया अस्पताल के पास एक व्यक्ति कट्टा लेकर खड़ा है। सूचना की तस्दीक की गई और पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने संदेहास्पद हालत में खड़े एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उस युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • विक्टोरिया अस्पताल के पास हथियार लेकर खड़ा था आरोपी
  • ओमती पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *