एयरपोर्ट के टॉयलेट के डस्टबिन में एक नवजात बच्चे का मिला शव,पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

By: PalPal India News
March 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टॉयलेट के डस्टबिन में एक नवजात बच्चे की लाश मिलने की सूचना आई। बच्चे की लाश टॉयलेट के डस्टबिन में पड़ी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एयरपोर्ट के टॉयलेट में यह शव बीती रात करीब 10:30 बजे देखा गया, जिसके बाद एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने चेक करते ही नवजात को मृत घोषित कर दिया। मुंबई की सहार पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। ये बच्चा किसने फेंका, इसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *