टीवी की मशहूर अदाकारा शुभांगी अत्रे, जो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर में पहचानी जाती हैं, इन दिनों अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर शुभांगी ने एक ग्लैमरस फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में शुभांगी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें रेड रोज़ डिटेलिंग और परफेक्ट मेकअप उनके लुक को और भी खास बना रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “A year wiser 😊 🎉 #selflove #happybirthdaytome।”
शुभांगी के इस स्टनिंग लुक को उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के साथी कलाकार भी खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कोई उन्हें ‘स्टनिंग’ बता रहा है, तो कोई उनकी ख़ूबसूरती की तारीफ करता नहीं थक रहा। टीवी एक्ट्रेस मेघा धाडे ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “Wiser n Prettier, Happy Birthday Baby।”
शुभांगी अत्रे का यह बोल्ड अवतार इस बात का उदाहरण है कि असली खूबसूरती आत्मविश्वास में होती है, और उम्र केवल एक संख्या है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लगातार शेयर की जा रही हैं।