घोड़ी पर सवार होकर धूमधाम से दुल्हन का बिंदौरी निकाला अगले दिन कुएं में मिला दुल्हन का शव

By: PalPal India News
April 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ शादी के एक दिन पहले दुल्हन का शव कुएं में मिला है। एक दिन पहले ही गुरुवार शाम को दुल्हन का बिंदौरी निकाला था।

आज होने वाली थी शादी

डूंगरपुर जिले के सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में नारायण पुत्र मोगजी प्रजापत निवासी ने बताया की उसकी बेटी नेहा प्रजापत की आज 19 अप्रैल को शादी थी। सुबह भिलुड़ा गांव से बारात आने वाली थी। बारात के स्वागत ओर खाने पीने के मिठाई बनाने के साथ ही अन्य बंदोबस्त कर रहे थे। लेकिन परिवार में मातम उस वकत पसर गया जब शुक्रवार को घर से कुछ ही दूरी पर दुल्हन नेहा कुएं में मिली। जबकि इससे पहले गुरुवार रात को दुल्हन नेहा का घोड़ी पर सवार होकर बिंदौरी भी निकाला गया। बैंड बाजे के साथ बिंदौरी में खूब मोज मस्ती ओर डांस किया।

पिता ने मौत पर जताया शक

पिता नारायणलाल ने बताया कि उसकी बेटी नेहा की शनिवार को शादी होने वाली थी। इसके लिए वह खुश थी। लेकिन उसे मरने के लिए मजबूर किया गया है। वहीं उसे मारकर कुएं में फेंकने का भी शक जताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *