पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सागर के सानौधा में लव जिहाद के मामले में विवाद इतना बढ़ा कि भीड़ ने शनिवार सुबह दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की। लेकिन भीड़ ने पुलिस की बात नहीं मानी। हालात बिगड़ते देख आसपास के क्षेत्रों के थानों और पुलिस लाइन से फोर्स मौके पर पहुंची। और हालात पर काबू पाने में सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है। गांव में रहने वाली एक युवती को एक वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया है। इसकी खबर फैलते ही लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ की। फिलहाल हालात शांतिपूर्ण है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।