शेफाली जरीवाला की मौत के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेज़ार

By: PalPal India News
June 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत हो गई है। शेफाली के सीने में बीती देर रात दर्द उठा और उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया है। शुरुआती तौर पर बताया गया कि हार्ट अटैक के कारण शेफाली की मौत हुई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि शेफाली के परिजनों ने खुलासा किया है कि वे हार्ट समेत दूसरी बीमारियों से जूझ रही थीं।

सुपरफिट दिखने वाली शेफाली को आती थी मिर्गी?

बता दें कि शेफाली जिम फ्रीक थीं और रोजाना कसरत किया करती थीं। बिग बॉस-13 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं शैफाली का कसरत के प्रति लगाव साफ देखने को मिला था। यहां बिग बॉस के घर में भी शेफाली रोजाना जिम किया करती थीं। लेकिन सुपरफिट दिखने के बाद भी शेफाली मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ रही थीं। शेफाली ने खुद ही एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। जब शेफाली से पूछा गया कि आप इतनी हिट होने के बाद भी ज्यादा काम क्यों नहीं करतीं। तो इसके जवाब में शेफाली ने बताया था कि उन्हें मिर्गी की बीमारी है जिसके चलते वे ज्यादा काम नहीं करतीं। बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। परिवार के करीबियों की तरफ से कहा गया है कि मौत का कारण अभिनेत्री की बीमारी और हार्ट हो सकती है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही औपचारिक तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *