केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी, जानें कब से लागू होंगी नई दरें

By: PalPal India News
April 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. सरकार ने Petrol और Diesel पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है.

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने Petrol और Diesel पर एक्साइज ड्यूटी में 2-2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगे.

बता दें कि 15 मार्च 2024 को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है.

हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा. सरकार ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी. सरकार ने कहा, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एक्साइज ड्यूटी की बढ़ोतरी को पास ऑन नहीं करेंगी. कंपनियों अपने मार्जिन पर हिट लेंगी. एक्साइज ड्यूटी कि बढ़ोतरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ोतरी ना करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *