अंध-मूक चौराहे पर काफिला रुकवाकर मुख्यमंत्री ने शंकर चाट भंडार में पी चाय

By: PalPal India News
June 17, 2025

जबलपुर.  बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से डुमना विमानतल के लिए रवाना हुये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भेडाघाट बायपास रोड स्थित अंध-मूक चौराहे पर अपना काफिला रुकवाया और सड़क किनारे लगे स्टॉल शंकर चाट भंडार  में चाय की चुस्कियां लीं।सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण श्री राजकुमार पटेल, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर भी उनके साथ थे।

चाय की चुस्कियां लेने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दुकानदार ब्रजेश लोधी से कुशलक्षेम पूछी तथा परिवार और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ब्रजेश को चाय पीने के बाद पैसे भी दिये। मुख्यमंत्री के काफिले को अकस्मात् अपने दुकान में पाकर प्रफुल्लित ब्रजेश को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसकी छोटी सी दुकान पर स्वयं मुख्यमंत्री और सांसद चाय पीने आए हैं।

ब्रजेश ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी छोटी सी दुकान में कभी कोई मुख्यमंत्री चाय पीने आएंगे। बृजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसके जैसे छोटे दुकानदार से भी बड़ी ही आत्मीयता से मिले। ब्रजेश ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर उसे बहुत खुशी हुई, हमारे मुख्यमंत्री बड़े सहज और सरल स्वभाव के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *