हाथ की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा और 20 दिन बाद उजड़ गया सुहाग, 1 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल

By: PalPal India News
March 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके में बुधवार दोपहर एक कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई.

आपको बता दे यह हादसा बसेड़ी सड़क मार्ग पर कुहावनी गांव के नजदीक हुआ. अचानक सामने आवारा जानवर आने के कारण तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं तीन लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें बाड़ी से फर्स्ट ऐड देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है.

20 दिन पहले ही हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार मीरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय विनोद कोली की शादी 20 दिन पहले 6 मार्च को बरौली में हुई थी. वो आज बुधवार को अपने चाचा जगमोहन, भतीजे तरुण और नितिन के साथ बसेड़ी गया था. गाड़ी में सवार सभी लोग बाड़ी वापस लौट रहे थे. इस दौरान कुहावनी गांव के पास सड़क पर अचानक से आए आवारा जानवर को बचाने के चक्कर मे स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. गाड़ी में सवार विनोद कोली की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तरुण और नितिन, जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से बाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर तरुण और नितिन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें धौलपुर रेफर किया गया है. वहीं जगमोहन का इलाज बाड़ी में चल रहा है. पुलिस ने विनोद का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *