पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के सूरत में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है जहाँ दंपत्ति और उसके 12 साल के बेटे ने तापी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। दरअसल यह पूरी घटना गुरुवार रात की है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि उनका शेयर मार्केट में काफी नुकसान हुआ था। जिससे वह व्यक्तिगत कर्ज चुका पाने में वो असमर्थ थे, जिस कारण पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान विपुल प्रजापति और उनकी पत्नी सरिता प्रजापति के रूप में हुई है, वहीं उनके बेटे की पहचान व्रज के रूप में हुई है।
सुबह के वक्त जब एक राहगीर ने नदी में शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि दमकल की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हमने पुल पर मिले एक बटुए में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की। जानकारी के मुताबिक मृतक मुख्यत: भावनगर के रहने वाले थे जो सूरत में आकर बस गए। विपुल प्रजापति का आय का कोई निश्चित स्त्रोत नहीं था। वह कारखानों में अस्थायी तौर पर काम करते थे। जानकारी अनुसार महिला मानसिक समस्या से जूझ रही थी, जिसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की रात परिवार सूरत शहर के चौक बाजार इलाके में अपने घर से निकला और गलतेश्वर मंदिर के पास एक पुल से तापनी नदी में कूद गया।