सरफिरे युवक ने युवती का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा फिर अपनी भी नस काट ली

By: PalPal India News
March 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिएक लॉज में युवक ने युवती का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा दिया इसके बाद युवक ने अपनी भी नस काट ली है और उसका इलाज जारी है।

दरअसल मामला बलिया जनपद के स्टेशन के सामने वैशाली रोड में महावीर लॉज में युवक ने युवती का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। वहीं, युवक ने भी अपने कलाई की नस काट ली है। वह बेड पर पड़ा मिला है जिसके बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला?

सदर कोतवाली क्षेत्र के जानकारी देते हुए बताया की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जबकि युवक ने अपने हाथ की नस काट ली है। युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। एसपी ने बताया है कि युवती का गले पर निशान मिला है, उसका गला रेता गया है। हो सकता है कि गला दबाया गया हो। एक चाकू भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है।

महावीर लॉज के मैनेजर द्वारा रात्रि करीब 8.00 बजे सूचना दी गयी थी कि लॉज के कमरा नंबर 204 के दरवाजा अंदर से नहीं खुल रहा है। न ही कोई हरकत हो रही है। इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को खोला गया तो अंदर बेड पर दो लोग पड़े थे। मैनेजर की जानकारी एवं लॉज के रिकॉर्ड के आधार पर इनकी पहचान- जमील अहमद, पुत्र अब्दुल कलाम आजाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी प्रेम चक उमरगंज थाना कोतवाली और नेहा परवीन, पुत्री गयासुद्दीन, निवासी आरटीआई चौकी मोहनपुरवा पीर नगर गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर डाक्टरों द्वारा महिला को मृत बताते हुए मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, जमील को सांसे चलने के चलते ICU में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। मौके पर सर्विलांस, फॉरेंसिक टीम मौजूद है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *