आम के पेड़ से लटका हुआ मिला महिला और उसके प्रेमी का शव, प्रेमी के साथ झूल गई 3 बच्चों की मां

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबुलंदशहर के एक गांव में पेड़ पर प्रेमी युगल को लटका देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

दरअसल मामला यूपी के बुलंदशहर का है जहाँ आम के पेड़ से लटका हुआ महिला और उसके प्रेमी का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही गांव के लोग और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना ककोड़ थान क्षेत्र के बीघेपुर गांव की है। यहां जंगल में 35 वर्षीय विवाहिता और 25 वर्षीय युवक के शव आम के पेड़ से लटके मिले। सुबह वहां से गुजर रहे किसी गांव वाले ने दोनों को ऐसा देखा तो उसने तुरंत थाना पुलिस को सूचित किया।

प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

एसपी सिटी बुलंदशहर शंकर प्रसाद ने बताया है कि दोनों मृतकों की पहचान कर ली ही है। मृतक युवक का नाम मनीष और महिला का नाम सपना है जो कि ग्राम नगला व हसनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटनास्थाल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मनीष ने लिखा कि सपना का पति बच्चू उसे सपना से मिलने नहीं देता है। वह सपना को घर से बाहर नहीं निकलने देता इसलिए वह सपना के साथ सुसाइड कर रहा है। पुलिस इस सुसाइड नोट की भी जांच करवा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सपना के तीन बच्चे हैं। वह शादी के बाद भी प्रेमी मनीष के रिलेशन में थी। सपना और बच्चू की अरेंज मैरिज हुई थी। वह शादी से खुश नहीं थी और वह प्रेमी मनीष के साथ नया परिवार बसाने की प्लानिंग कर रही थी। जब गांव वालों को इसका पता लगा तो दोनों परेशान हो गए। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या करने के फैसला लिया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का मजमा लग गया जिसने भी ये नजारा देखा हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *