पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच शिलांग पुलिस तेजी से आगे बढ़ा रही है। सोनम जिस टैक्सी से इंदौर से गाजीपुर गई थी। शिलांग पुलिस उसके ड्राइवर पीयूष से करीब एक घंटे तक इंदौर के क्राइम ब्रांच में पूछताछ की। पूछताछ के संबंध में ड्राइवर ने मीडिया को कुछ नहीं बताया। पूछने पर उसने कहा कि जो बताना था वह पुलिस अधिकारियों को बता दिया है।
पुलिस को ड्राइवर ने दी कई सारी जानकारी
पुलिस सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, पति राजा की हत्या के बाद सोनम बुर्के पहनकर शिलांग से इंदौर पहुंची थी। इसके बाद सोनम इंदौर से गाजीपुर बाईपास उतरने तक बुर्के में ही रही। सूत्रों ने बताया कि गाजीपुर जाने के दौरान सोनम को मोबाइल पर पूरे रास्ते भर इंस्ट्रक्शन (निर्देश) मिलते रहे। सोनम लगातार फोन पर किसी मैसेज कर रही थी।
30 हजार में टैक्सी बुक कर गई थी गाजीपुर
राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा ने 30000 रुपये में सोनम के लिए टैक्सी बुक की थी। उसने ड्राइवर पीयूष को गाजीपुर छोड़ने के लिए भेजा था। 7 जून को देवास नाका में किराए से लिए गए फ्लैट से सोनम को टैक्सी लिया था। सोनम भोजन के लिए भी किसी रेस्टोरेंट में नहीं रुकी थी। गाजीपुर पहुंचने के दौरान सोनम के पास एक कॉल आया था। इसके बाद ड्राइवर से बोल कर गाड़ी रूकवाई। वह गाजीपुर बाईपास पर उतर गई।