रथयात्रा में शामिल हाथी हुआ बेकाबू,वन विभाग के अमले ने हाथी पर पाया काबू !देखे विडियो

By: PalPal India News
June 27, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल एक हाथी बेकाबू हो गया। इस रथयात्रा मेंकई हाथी शामिल थे और बेकाबू होने वाला हाथी सबसे आगे चल रहा था। बेकाबू होने के बाद हाथी रथ से आगे निकल गया। ऐसे में महावत और अन्य लोग हाथी को काबू करने के लिए उसके पीछे भागे। वहीं, अन्य लोगों ने हाथी के रास्ते से हटकर खुद को बचाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई। बेकाबू हाथी को वनविभाग के कर्मचारियों ने थोड़ी देर बाद काबू कर लिया।

रथयात्रा से अलग किए गए तीन हाथी

अहमदाबाद रथयात्रा के दौरान शोर की वजह से एक हाथी बेकाबू हुआ था। महावतों और जू अथॉरिटी के कर्मचारियों ने बेकाबू हाथी को कंट्रोल किया। इस घटना के बाद कुल तीन हाथियों को रथ यात्रा से अलग किया गया। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई है।

अहमदाबाद रथयात्रा का महत्व

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी (ओडिशा) के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा मानी जाती है। 148वीं रथ यात्रा 27 जून 2025 को सुबह 7 बजे जमालपुर स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई और रात 8:30 बजे तक मंदिर लौटेगी। इस यात्रा का रास्ता 18 किलोमीटर लंबा है, जो जमालपुर से शुरू होकर रायपुर, कालुपुर, शाहपुर, दरियापुर, मोसल सरसपुर, प्रेम दरवाजा, दिल्ली चकला, और माणेक चौक जैसे क्षेत्रों से गुजरता है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस यात्रा में 18 सजे-धजे हाथी, 101 झांकियां, 30 अखाड़े, 18 भजन मंडलियां, और 3 बैंड-बाजे शामिल हैं। सुरक्षा के लिए 23,884 से अधिक सुरक्षाकर्मी, 41 ड्रोन, 130 अतिरिक्त सीसीटीवी, एआई-आधारित निगरानी, और 25 वॉच टावर तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *