सौतेली मां की बातों में आकर पिता ने बेटे पर चला दी गोली, पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
June 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। विजय नगर थाना अंतर्गत ग्राम कचनारी में बुधवार- गुरुवार की रात एक पिता के अपने बेटे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पिता-पुत्र के बीच संपत्ति विवाद को लेकर गोली यह चली है। जिसमें पुत्र घायल हो गया । पुत्र ने घायल अवस्था में थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुत्र का आरोप है कि उसके पिता ने सौतेली मां के उकसावे में आ कर उस पर गोली चला दी। गोली बेटे आकाश के हाथ और पैर में लगी है। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल आकाश की शिकायत पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने उसके पिता हेमचंद पटेल और सौतेली मां के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पीड़ित आकाश ने बताया कि बुधवार की रात पिता ने उसे कॉल किया और घर पर बुलाया।

दीनदयाल चौक में रहने वाला आकाश रात करीब 1 बजे बाइक से पिता के पास कचनारी गांव पहुंचा, तो वहां सौतेली मां भी मौजूद थी आकाश का आरोप है कि सौतेली मां कमरे में गई और पिस्टल लाकर पिता को दे दिया। वह कह रही थी, ‘इसे खत्म कर दो, जिंदा रहेगा तो परेशान करेगा, हक मांगेगा।’ इसके बाद पिता ने पहले हाथ में गोली मारी। जब आकाश भागने लगा तो दूसरी गोली उसके पैर में मारी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि देर रात घायल युवक थाने आया था। उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। युवक ने बताया कि पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर उस पर हमला किया। जांच जारी है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है, वह खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *