केंद्रशासित प्रदेश के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन चलने को तैयार, पीएम मोदी इसी माह हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुरू

By: PalPal India News
March 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजम्मू कश्मीर की जनता के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, जम्मू कश्मीर की पहली वंदे भारत ट्रेन जल्द चलने के लिए तैयार है, पीएम मोदी इसी माह उसे हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे।

आपको बता दे जल्द ही केंद्रशासित प्रदेश के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है, यह ट्रेन 19 अप्रैल से चलेगी, जिसे खुद पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे और इसी के साथ 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल संपर्क परियोजना पूरी हो जाएगी। जम्मू-कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू में कटरा से संचालित होगी क्योंकि जम्मू रेलवे स्टेशन में मरम्मत एवं नवीनीकरण का काम किया जा रहा है।

किन स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन?

अधिकारियों ने बताया कि रेल लिंक प्रोजेक्ट पिछले माह ही पूरी हो गई थी। उन्होंने आगे बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जनवरी में कटरा और कश्मीर के बीच ट्रेन सेवा को मंजूरी दी थी। इस ट्रेन के चलने से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

किस दिन होगा उद्घाटन?

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू में मीडिया से कहा, ‘‘पीएम मोदी 19 अप्रैल को उधमपुर पहुंचेंगे, वह दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे कटरा से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।’’ जानकारी दे दें कि अभी घाटी में केवल संगलदान एवं बारामूला के बीच और कटरा से देश भर के गंतव्यों के लिए ट्रेन सेवाएं संचालित होती हैं।

1997 से पूरा नहीं हुआ था रेल प्रोजेक्ट 

अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर को रेल मार्ग से जोड़ने की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट साल 1997 में शुरू हुई थी लेकिन जियोलॉजिक, जियोग्राफिकल और मौसम के कारण इसे पूरा करने में लेट हुआ। इस प्रोजेक्ट में कुल 119 किलोमीटर की 38 सुरंग शामिल हैं जिनमें सबसे लंबी सुरंग T-49 है जो 12.75 किलोमीटर लंबी है। यह देश की सबसे लंबी ट्रांसपोर्टेशन टनल भी है। इस प्रोजेक्ट में 927 पुल भी शामिल हैं जिनकी कुल लंबाई 13 किलोमीटर है। इनमें फेमल चिनाब पुल भी शामिल है, जिसकी कुल लंबाई 1,315 मीटर है। इसकी मेहराब 467 मीटर है और यह नदी तल से 359 मीटर ऊंचा है। एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा होने के कारण यह दुनिया का सबसे ऊंचा मेहराब वाला रेलवे पुल (आर्क ब्रिज) होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *