पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के किशनगंज में एक पति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी क्योंकि उसने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। किशनगंज में एक पति ने केवल इसलिए अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि पत्नी ने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी स्वयं 45 किलोमीटर दूर किशनगंज सदर थाने पहुंचा और हत्या की बात को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल खाने में सब्जी नहीं बनाने पर एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मृत महिला के 4 बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गंदर्भ डांगा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। मृत महिला की पहचान रुबी बेगम के रूप में हुई है जो कि चार बच्चो की मां थी। रूबी की मौत से चार बच्चों के सिर से मां का साया चला गया। स्थानीय सरपंच ने बताया कि सुबह मृतका के देवर ने घर के आंगन में शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद उसके द्वारा ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली।
उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में पति अब्दुस शकूर के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्साए पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी पति इतना गुस्से में था कि उसके द्वारा कई वार किए गए। घटना स्थल पर खून की धारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
वहीँ इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि पति ने खाने में सब्जी मांगी थी, लेकिन घर में सब्जी नहीं थी। इसी वजह से रूबी ने सब्जी नहीं बनाई थी, जिससे नाराज पति ने हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। बाद में उसने पुलिस के सामने गिरफ्तारी दी। मृतका के भाई ने कहा कि लगभग 20 साल पहले उनकी बहन की शादी हुई थी और कभी-कभार लड़ाई झगड़ा हुआ करता था, लेकिन आज उनकी बहन की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि हत्यारे को सख्त सजा मिलनी चाहिए।