पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पति रात में ड्यूटी गया हुआ था। सुबह के समय घर पर आने में उसे पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए दिखाई दिए।
दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में दिल दहलाने देने वाली वारदात सामने आई है। शनिवार को 30 वर्षीय एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों के शव उनके घर में फंदे से लटके पाए गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला का पति जब रात की डयूटी करके सुबह के समय घर लौटा तो उसने महिला और उसकी तीन बेटियों जिनकी उम्र 13, 11 और 8 साल थी के शवों को पंखे से बंधे फंदों से लटका देखा। फ़ौरन उसने इस घटना की जानकीर पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा, यह आत्महत्या का मामला है या इसकी वजह कुछ और है फिलहाल इसकी जांच चल रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि महिला और उसकी बेटियों ने एक साथ आत्महत्या की या महिला ने फंदे से खुद लटकने से पहले लड़कियों को मार डाला था।’