पति ने खुद नशे ही हालत में अपनी पत्नी को छत से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया

By: PalPal India News
April 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधियूपी के मथुरा जिले में पति ने खुद नशे ही हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद बाद उसने रातों-रात शव को खेत में ले जाकर दफना दिया। वहीं भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद जब पत्नी की मौत हो गई तो उसने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। वहीं आरोपी के घर वालों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि दोनों में पहले भी आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बीच शराब के नशे में विवाद के दौरान उसने पत्नी को छत से धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

खेत में दफनाया शव

पुलिस ने बताया कि ‘‘घटना गुरुवार रात को हुई। आरोपी विजय राजमिस्त्री है और उसने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा को छत से धक्का दे दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद आरोपी रात में शव को घसीटकर खेत में ले गया और उसे एक गड्ढे में दफना दिया। अगली सुबह, उसने ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो। जब उसके पिता ने रेखा को गायब पाया और उसके बारे में पूछा तो विजय ने उसकी हत्या करने की बात बताई। आरोपी के छोटे भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *